सड़क पर गिरा बिजली का पोल, आवागमन बाधित

गया-बोधगया रिवर साइड रोड में शुक्रवार की शाम को एक सूखा पेड़ के साथ बिजली का पोल भी गिर गया. इससे आवागमन बाधित हो गया व दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गयी.

बोधगया. गया-बोधगया रिवर साइड रोड में शुक्रवार की शाम को एक सूखा पेड़ के साथ बिजली का पोल भी गिर गया. इससे आवागमन बाधित हो गया व दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गयी. हालांकि, बिजली के तार कवर थे व इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. केंदुई के पास बने नये अपार्टमेंट के पास सड़क के पूर्वी हिस्से में रहे एक सूखा हुआ पेड़ के पोल पर टंगे तार पर गिरने के बाद पोल भी टेढ़ा हो गया और सड़क पार कर अपार्टमेंट परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर तक पहुचे तार झूल कर आवाजाही को बाधित कर दिया. बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से चार पहिया व बाइक की आवाजाही कुछ देर बाद शुरू हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >