महिला फेडरेशन का निदेशक मंडल का चुनाव पूरा

प्रखंड स्थित आदर्श महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बांकेबाजार का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया.

बांकेबाजार. प्रखंड स्थित आदर्श महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बांकेबाजार का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए द्रौपदी देवी, सचिव प्रतिमा कुमारी, कोषाध्यक्ष कुसुम सिन्हा 12 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए. इस संबंध में चुनाव कार्य में जुड़े चंद्रदीप चौधरी ने बताया कि आदर्श महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का चुनाव बीडीओ डॉ उदय कुमार की देखरेख में हुआ. इस चुनाव में निदेशक मंडल के 12 सदस्यों ने अपना नामांकन भरा था. वहीं एक पद रिक्त रह गया था. नामांकन दिये सभी 12 सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया. उसके बाद अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष का भी चुनाव इन्हीं सदस्यों में से किया गया. चुनाव संपन्न कराने के बाद बीडीओ द्वारा सभी सदस्यों को सर्टिफिकेट दिया गया. निर्वाचित हुए निदेशक मंडल के सदस्यों में कुसुम सिन्हा, प्रतिमा कुमारी, द्रौपदी देवी, कुमारी रीता सिंहा, पुष्पा कुमारी, संगीता देवी, उषा कुमारी, अनिता कुमारी, शबनम कुमारी, सुनीता देवी, रीता कुमारी एवं किरण देवी शामिल हैं. शनिवार को सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >