सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर मनायी ईद

शेरघाटी में शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ लोगों ने एक दूसरे को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मुबारकबाद दी.

शेरघाटी : शेरघाटी में शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ लोगों ने एक दूसरे को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मुबारकबाद दी. शहर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद, काजीबाग, मदरसा महमूदिया, रहमानिया, मस्जिद हमजा, शुमाली, नूरी मस्जिद, खान मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में केवल इमाम नेईद की विशेष नमाज अदा की. वहीं, हिंदू भाईयों ने भी ईद की खुशियां बांटी. ईद को लेकर स्थानीय प्रशासन चुस्त–दुरुस्त दिखा. सुबह से ही पूरे शहर के संवेदनशील इलाकों में एसडीओ उपेंद्र पंडित, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ शहर में घूम-घूम कर जायजा लेते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >