गया जी : डोभी के अमारुत गांव में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, जलभरी यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Gaya Ji News : गया जी के डोभी प्रखंड स्थित अमारुत गांव में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. निलांजना नदी से निकली जलभरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

Gaya Ji News : डोभी प्रखंड के अमारुत गांव में पांच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. निलांजना नदी से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुरुष, महिला एवं अन्य श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी की. इसके बाद सभी श्रद्धालु अमारुत गांव की चौहद्दी का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश को विधिवत रूप से मंडप के चारों तरफ स्थापित किया गया.

गांव में उत्सव जैसा माहौल

यज्ञ समिति के अनुसार, यह महायज्ञ तीन जुलाई से प्रारंभ होकर सात जुलाई 2026 को भंडारा और हवन-आहुति के साथ संपन्न होगा. आयोजन के पहले तीन दिनों यानी तीन जुलाई से पांच जुलाई तक विशेष प्राण प्रतिष्ठा एवं देवता पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस पूरे आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिल रही है.

शाम में श्रीराम कथा और रात में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा

यज्ञ समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में कथावाचक अरुण पांडेय के द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा. वहीं, रात्रि बेला में वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्य देवी सत्या जी के द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनायी जायेगी. वर्तमान में आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों, मंत्रोच्चारण और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है. यज्ञ समिति ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है.

Also Read : कोलकाता-गया-दिल्ली रूट पर इंडिगो ने हफ्ते में दो दिन रोकी उड़ानें, गया एयरपोर्ट पर सीमित रहेगा कामकाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >