गया जी प्रभावती अस्पताल : छह महीने से नहीं मिला वेतन', DM के सामने रो पड़ा सुरक्षाकर्मी, अधीक्षक को जल्द समाधान करने का निर्देश

Gaya Ji News : गया जी प्रभावती अस्पताल में पैथोलैब के उद्घाटन के दौरान डीएम शशांक शुभंकर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान छह महीने से वेतन न मिलने से परेशान सुरक्षाकर्मी डीएम के सामने रो पड़ा. वहीं, अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर भेजने पर भी अधिकारियों को फटकार पड़ी.

Gaya Ji News : गया जी के प्रभावती अस्पताल में पैथोलैब के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान लायंस कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने डीएम से शिकायत की कि उन्हें पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है. अपनी पीड़ा बताते हुए एक सुरक्षाकर्मी भावुक होकर रो पड़ा.

शिकायत सुनते ही डीएम ने प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक को मौके पर ही फटकार लगाई और वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान का निर्देश दिया.

बाहर अल्ट्रासाउंड कराने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार

निरीक्षण के दौरान एक मरीज के परिजन ने भी शिकायत की कि अस्पताल में सुविधा होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें बाहर भेजा जा रहा है. इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि जब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है तो मरीजों को बाहर क्यों भेजा जा रहा है. उन्होंने व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

छह माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत डीएम से करता सुरक्षाकर्मी

सीएम ने ऑनलाइन किया पैथोलैब का उद्घाटन

बता दें कि प्रभावती अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से कई जिलों में पैथोलैब का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, डीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं गया नगर निगम के महापौर गणेश पासवान और जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने की नसीहत दी.

Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >