गया. किसी भी टोले, प्रखंड या ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए कार्यपालक अभियंता पीएचइडी हर संभव कदम उठायेंगे. सही ढंग से चापाकलों का मरम्मत हो तथा जहां पर मरम्मत हो वहां के आम लोगों को जानकारी जरूर रहे. उक्त बातें डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पेयजल संकट से निबटने को लेकर किये जा रहे काम की निगरानी व जायजा लेते वक्त अधिकारियों से कही. उन्होंने कहा कि जिला में गर्म हवा के साथ 40 डिग्री तक ऊपर के तापमान से गुजर रहा है. अब तक 3777 खराब या बंद पड़े चापाकलों को चालू करवाया गया है. राजइजिंग पाइप से लेकर अन्य सभी सामग्री पर्याप्त है. सभी प्रखंड के लोगों को इलाका में सरकारी चापाकल के रखरखाव के लिए कई स्तर पर निगरानी की जा रही है. किसी जगह से चापाकल या जलापूर्ति बंद होने की सूचना मिलने पर तुरंत ही वहां ठीक कराया जा रहा है. पीएचइडी की ओर से बताया गया कि अगर कहीं (ग्रामीण क्षेत्रों में) चापाकल खराब है, उनकी जानकारी टॉल फ्री नम्बर – 1800-123-1121 पर दी जा सकती है. इसके अलावा नियंत्रण कक्ष में चापाकल की सूचना दे सकते हैं. गया डिवीजन क्षेत्र के लिए 0631 2220611 व शेरघाटी डिवीजन के लिए 9304824242 नंबर जारी किया गया है. डीएम ने बताया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है, हेल्पलाइन नंबर पर जैसे ही से ही कॉल आयेगा वहां से तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. डीएम ने जिले के सभी ग्रामीणों से अपील किया है कि क्षेत्र में यदि सरकारी चापाकल खराब या बंद पड़ा है तो आप सीधे अपने क्षेत्र, प्रखंड के पीएचइडी के कनीय अभियंता या सहायक अभियंता को कॉल करके बता सकते हैं. इसके अलावा टॉल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. जिले का औसतन अंडरग्राउंड वाटर लेयर 35.30 फुट है. जिला में लोगों को पता चलता है कि चापाकल खराब है, तो इसकी सूचना उस प्रखंड में तैनात जेइ को भी दे सकते हैं. इसके लिए सभी प्रखंड के जेइ का नंबर जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है. शेरघाटी प्रखंड के जेइ शुभम कुमार-6209716418, डोभी व मोहनपुर के जेइ ईश्वरी प्रसाद- 9334052393, गुरुआ, आमस व गुरारू के जेइ सुनील कुमार चौधरी- 9470413504, बाराचट्टी व फतेहपुर के जेइ रवि रंजन- 8623038094, बाकेबजार, इमामगंज व डुमरिया के जेइ शुभम कुमार- 6209716418, कोच व टिकारी के जेइ मुकेश कुमार- 9102598475, बोधगया के जेइ अनिल मंडल- 9304197797, मानपुर के जेइ मिथिलेश- 7319833387, अतरी, वजीरगंज, खिजरसराय व नीमचक बथानी के जेइ राजीव रंजन पांडेय- 8271011665, मोहड़ा व टनकुप्पा के जेइ उपेंद्र कुमार- 7004647442, गया सदर ग्रामीण क्षेत्र व परैया के जेइ प्रिया रंजन- 7070034389, बेलागंज के जेइ मुकेश कुमार- 9102598475 पर कॉल करके खराब चापाकल की जानकारी दे सकते हैं. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या: 0631- 2222259 /2222253 है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
