डीएम ने सुनी 250 लोगों की फरियाद

समाहरणालय के सभागार में डीएम डॉ त्यागराजन ने शुक्रवार को 250 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनी और उसके निबटारे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

गया. समाहरणालय के सभागार में डीएम डॉ त्यागराजन ने शुक्रवार को 250 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनी और उसके निबटारे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए डीएम ने आये आवेदनों को सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से आये आवेदनों को जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने हेतु आदेश दिया. इसके साथ ही प्राप्त कई आवेदनों के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी नामित कर जांच हेतु निर्देशित किया है. साथ ही जांच पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदन को अधिकतम सात दिनों में जांच करते हुए दोषी कर्मियों व पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अुनशंसा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >