डिंपल भूमि की प्रस्तुति ने जीता दिल

मगध विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

मगध विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

वरीय संवाददाता, बोधगया. मगध विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को बुद्धा रिसॉर्ट में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोक गायिका डिंपल भूमि ने गजल, लोकगीत और फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही, कुलसचिव प्रोफेसर बीके मंगलम और डीएसडब्ल्यू प्रो ब्रजेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो शाही ने कहा कि यह सांस्कृतिक संध्या हमारे विश्वविद्यालय की जीवंतता, एकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है. विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि छात्रों का समग्र विकास है, जिसमें कला, संस्कृति और मानव मूल्यों का समावेश है. साथ ही, अपने अभिभाषण में कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां हमें हमारी जड़ों से जोड़ती हैं और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा देती हैं. मुझे गर्व है कि हमारे छात्र संगीत, नृत्य, नाटक और साहित्य जैसे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. कुलपति ने आयोजकों, शिक्षकों और छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की. कुलसचिव प्रो बीके मंगलम ने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय की हालिया शैक्षणिक, खेल और अन्य उपलब्धियों को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया. उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक वैभव का उत्सव बताया. इस कार्यक्रम में वित्त पदाधिकारी इंद्र कुमार सिंह, विभिन्न विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. छात्रों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. यह आयोजन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समृद्धि और सामूहिक उत्साह का शानदार प्रदर्शन रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >