गया जी: दिलवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

गया-कोडरमा रेलखंड पर दिलवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. स्थानीय पुलिस और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.

Gaya ji News : गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित दिलवा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की शाम रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

शव की पहचान कराने का प्रयास जारी

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आवश्यक प्रयास भी किये जा रहे हैं.

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

हर पहलू से हो रही मामले की जांच

घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी. आरपीएफ और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किये तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों को तत्काल सूचना दी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >