Gaya Digital Crop Survey : डिजिटल क्रॉप सर्वे का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बाजार समिति प्रांगण, चांदौती, गया में किया गया. विभिन्न मौसम में किसानों द्वारा उगाई जाने वाली फसलों के वास्तविक आकलन के लिए भारत सरकार द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य कराया जा रहा है.
इसके माध्यम से डिजिटल तरीके से किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाई फसलों का आंकड़ा संग्रहित किया जाना है.
ग्राम स्तर पर डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ किए जाने का निर्देश है. डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाना है.
डिजिटल सर्वेक्षण के लाभ और पिछले आंकड़े
खेतों के डिजिटल सर्वेक्षण से विभाग को आपदा, सुखाड़ व अन्य प्राकृतिक नुकसान की स्थिति में वास्तविक आकलन कर योजना तैयार करने में आसानी होती है.
खरीफ 2025 में 8,06,409 प्लॉट, रबी 2025-26 में 8,22,864 व गरमा-2026 में 1,01,282 प्लॉटों के सर्वेक्षण कार्य कराया गया है. डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में गया जिला द्वारा शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल अधिकारी और कर्मी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र, सहायक निदेशक (शष्य), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शष्य) बीज विश्लेषण, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी किसान सलाहकार व सभी प्रखंडों के कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए.
