डेल्हा में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

डेल्हा स्थित परैया रोड में बरगद क्लब के द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर एक और दो अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया गया.

गया जी. डेल्हा स्थित परैया रोड में बरगद क्लब के द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर एक और दो अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और लौटते समय संध्या को आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. बरगद क्लब परिवार की ओर से व्यवस्था की गयी थी. सभी ने सराहना की. भक्तिमय वातावरण में दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इसके लिए आयोजकों को बरगद क्लब की ओर से बधाई दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >