दुष्कर्म के आरोपित को फांसी देने की उठायी मांग

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क पर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया.

वजीरगंज. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क पर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया. महिला सेल की गया जिलाध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी व प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन किया. सभी नारों के घटना में शामिल आरोपित को फांसी दिलाने की मांग कर रहे थे. डॉ पिंकी कुमारी ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपित ने उसकी हत्या के उद्देश्य से गला काट दिया था. हालांकि, उसके जीवित बचने की गुंजाइश होने के बावजूद उसे समुचित इलाज नहीं मिला. इसके कारण उसकी मौत हो गयी. इसमें पूरा सरकारी तंत्र दोषी है और इसके आलाकमान को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. इस मौके पर कांग्रेस नेता रामाश्रय सिंह, मिथलेश शर्मा, तपेश्वर पुरी, उषा देवी, मो. सकूर, सुजीत सिंह, रामाकांत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >