कोंच प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने की मांग

टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुमंत कुमार ने मुख्यमंत्री से टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कोच प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की है.

टिकारी. टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुमंत कुमार ने मुख्यमंत्री से टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कोच प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की है. इस बाबत एक खुला पत्र राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम भेजा है. पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं होने से छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरदराज जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. श्री कुमार ने कहा कि जनसंख्या व क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भी देखा जाये तो 18 पंचायतों का यह प्रखंड बिहार के बड़े प्रखंडो में एक है. लेकिन, आजतक प्रखंड के छात्रों एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >