DDU मंडल ने रचा इतिहास, 159 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 100% समय पर चलाकर देश में पाया पहला स्थान

पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने 26 जुलाई 2026 को संचालित सभी 159 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का 100 प्रतिशत समयपालन सुनिश्चित कर भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस शानदार उपलब्धि पर डीआरएम उदय सिंह मीना के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटकर खुशी मनाई.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26 जुलाई 2026 को संचालित सभी 159 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का 100 प्रतिशत समयपालन सुनिश्चित किया.

इस उपलब्धि के साथ डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान हासिल किया. यह सफलता मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व, परिचालन विभाग की बेहतर योजना और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है.

कुल 652 ट्रेनों का हुआ सफल संचालन

26 जुलाई को मंडल से कुल 652 ट्रेनों का सफल संचालन किया गया. इनमें 159 मेल व एक्सप्रेस, 90 यात्री ट्रेनें और 403 मालगाड़ियां शामिल थीं.

मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में 12 राजधानी, 12 वंदे भारत और 49 सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल रहीं. माल परिचालन में भी मंडल ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है.

18 जुलाई को 24 घंटे में 439 मालगाड़ियों का इंटरचेंज कर चालू वित्तीय वर्ष का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया गया था. रेल अधिकारियों के अनुसार, गढ़वा रोड-सोननगर सेक्शन की तीसरी लाइन पर पुलों के एप्रोच को मजबूत करने और ट्रेनों की गति 50 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा किए जाने से समयपालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

अधिकारियों ने केक काटकर मनाई खुशी

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंडल नियंत्रण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अधिकारियों और कंट्रोल टीम के साथ केक काटकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि डीडीयू मंडल भविष्य में भी सुरक्षित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >