डांडिया नाइट में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को किया जीवंत

शहर के बगीचा द पार्टी लॉन में इवेंटिका इवेंट्ज एंड आइडियाज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा नवरात्र पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया.

गया जी. शहर के बगीचा द पार्टी लॉन में इवेंटिका इवेंट्ज एंड आइडियाज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा नवरात्र पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा अर्चना से हुआ. जुंबा हाउस डांस कंपनी ने राजस्थानी और गुजराती गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कोलकाता से आई शुभोश्री बनर्जी पॉल ने गरबा गीत की प्रस्तुति दी. कोलकाता की डीजे परी और डीजे एलेक्स की धुन पर दर्शक जय माता दी के नारे लगाते हुए झूम उठे. मुख्य स्पॉन्सर अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नवनीत निश्चल, कविता निश्चल, डॉ क्रांति किशोर, गया नगर निगम के पूर्व उपमहापौर मोहन श्रीवास्तव, महाबोधि मेडिकल कॉलेज के आनंद कुमार, गया समाहरणालय की सुरभि बाला, एसवी स्कोडा के संकेत कुमार, तेज टावर के विकास शाह, बगीचा पार्टी लॉन के साजिद परवेज और शोएब अशरफ उर्फ मुन्ना उपस्थित रहे. आयोजक सह निदेशक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह पहली बार तीन दिवसीय डांडिया नाइट का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >