गया जी : 17 अगस्त को देवघर के लिए रवाना होगा 400 डाक कांवड़ियों का जत्था, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Gaya Ji News : गया जी जिले के गुरुआ में डाक कांवड़िया संघ की बैठक में आगामी श्रावणी यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. 17 अगस्त को 400 डाक कांवड़ियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा. यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया.

Gaya Ji News : गुरुआ थाना रोड स्थित डॉ. अनिल कुमार के आवास के पास रविवार को डाक कांवड़िया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की. बैठक में आगामी श्रावणी यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को गुरुआ से लगभग 400 डाक कांवड़ियों का जत्था सुरक्षित वाहनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा. वहां से सभी श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.

यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा

बैठक में यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं. श्रद्धालुओं की सुविधा, चिकित्सा सहायता, भोजन, ठहराव तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. संघ के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक शिवभक्तों से अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की, ताकि पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक गरिमा बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस बैठक में अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, डॉ. अनिल कुमार, विनय यादव, आशीष कुमार, राजाराम यादव, अजय यादव, लखन यादव, अरविंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में डाक कांवड़िया संघ के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read :गया जी : कोंच प्रखंड कार्यालय के पास दो हाईवा में जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की हालत गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >