CUSB के 19 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट; अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में मिला पांच लाख का पैकेज

Gaya News : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के कुल 19 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में चयन हुआ है. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतिम चरण के साक्षात्कार के बाद इन छात्रों ने पांच लाख रुपये वार्षिक प्रारंभिक पैकेज पर अपना स्थान सुनिश्चित किया है.

Gaya News (कलेंद्र प्रताप) : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के कुल 19 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयन हुआ है. सीयूएसबी के जन संपर्क पदाधिकारी सह प्लेसमेंट समन्वयक मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था. अंतिम चरण के साक्षात्कार में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 19 अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने पांच लाख रुपये वार्षिक प्रारंभिक पैकेज पर सफलता हासिल की. अंतिम चरण में एसोसिएट रिसर्च पर्सन पद के लिए विभिन्न विषयों के छात्रों का चयन हुआ है.

कुलपति व कुलसचिव ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव प्रो. नरेन्द्र कुमार राणा सहित विभिन्न संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों ने अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है. कुलपति ने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक प्रतिष्ठित संस्था है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए भविष्य में विकास की संभावनाएं भी उज्ज्वल हैं. पीआरओ ने बताया कि पूर्व वर्षों में भी सीयूएसबी के कई विद्यार्थियों का चयन इस फाउंडेशन में हुआ है और वे वर्तमान में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं.

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन

चयनित विद्यार्थियों में आफताब आलम (एमए हिन्दी), जूली चौधरी (एमए हिन्दी), अनुष्का चटर्जी (एमए अंग्रेजी), तुषार राज (एमए अंग्रेजी), अरीना फातमा (अंग्रेजी), स्नेहा चन्द्रा (एमएससी बायोटेक्नोलॉजी), श्रेयांशु सतपथी (एमएससी रसायन विज्ञान), मनीष नारायण (एमए अर्थशास्त्र), अनुपमा कुमारी (एमए अर्थशास्त्र), दीक्षा झा (एमए मनोविज्ञान), आदित्य कुमार (एमए भूगोल), श्रेया कुमारी (एमए भूगोल), श्रृंखला सिंह (एमएससी भूविज्ञान), अल्ताफ रज़ा (एमएससी भूविज्ञान), सौरभ तिवारी (एमए इतिहास), अदिति शर्मा (एमए इतिहास), नीतीश कुमार (एमएससी सांख्यिकी), रिया वत्सा (एमए राजनीतिक अध्ययन) एवं नंदनी कुमारी (एमए सोशल वर्क) शामिल हैं. यह ड्राइव फाउंडेशन की एचआर टीम के पीपल फंक्शन से जुड़े राजीब दास एवं उनके सहयोगियों की देखरेख में सम्पन्न हुआ.

फरवरी में आयोजित हुआ था प्रथम चरण

इससे पूर्व फरवरी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव के प्रथम चरण का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 150 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया था. इनमें बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस, रसायन विज्ञान, भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, भूविज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, सोशल वर्क तथा समाजशास्त्र के विद्यार्थी शामिल थे. चयनित अभ्यर्थियों को कैंपस एसोसिएट पद पर पांच लाख रुपये वार्षिक प्रारंभिक पैकेज के साथ-साथ चिकित्सा सहायता, स्थानांतरण व्यय, बीमा, ब्याज-मुक्त ऋण तथा ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

Also Read: आपसी विवाद में चली गोली, महिला घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >