अपराधियों में हथियार के बल पर सब्जी लदा पिकअप लूटा

बिहार के बाराचट्टी में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सब्जी लदा पिकअप लूटा। चालक और खलासी के साथ मारपीट कर गाड़ी लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी।

बाराचट्टी, प्रतिनिधि बाइक सवार अपराधियों के गिरोह ने बाराचट्टी के केंदुआ मोड़ के समीप एक सब्जी लदा पिकअप लूट लिया. लूटी गयी पिकअप पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चालक सब्जी लेकर बिहार के जहानाबाद जा रहा था. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चार-पांच बाइक पर सवार अपराधी सब्जी लदे पिकअप का चौपारण घाटी से पीछा कर रहे थे. इस दौरान बाराचट्टी के केंदुआ मोड़ पर जैसे ही गाड़ी पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके रुकवाया. उनका कहना था कि गाड़ी पर शराब लोड है. चालक ने जब कहा कि इस पर सब्जी ले जाया जा रहा है. इसके बाद हथियार के बल पर गाड़ी से उन्हें उतारा गया. अपराधियों ने चालक, खलासी को जंगल में ले जाकर मारपीट की और गाड़ी से जीपीएस निकालकर फेंक दिया. इसके बाद अपराधी गाड़ी लेकर भाग गये. कुछ देर बाद अपराधियों ने जब उन्हें छोड़ा, तो एक लाइन होटल पर आकर डायल 112 को मामले की जानकारी दी. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की और जंगल में फेंका जीपीएस बरामद किया. घटना के लगभग 12 घंटे बाद चालक राहुल यादव ने बाराचट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि संबंधित मामले को लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >