बिहार के गया में 50 हजार का इनामी बदमाश 'बाबा' गिरफ्तार, पुलिस ने दो और कुख्यात अपराधियों को दबोचा

Bihar News: बिहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी सतीश मंडल उर्फ बाबा को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. सतीश पर 50 हजार रुपये का इनाम था.

Bihar News: गया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी सतीश मंडल उर्फ बाबा को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. सतीश पर 50 हजार रुपये का इनाम था और वह लूट व डकैती की योजना बना रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, 12 बोर की बंदूक, तीन कारतूस और 1900 रुपये बरामद किए हैं. इस गिरफ्तारी की पुष्टि सिटी एसपी रामानंद कौशल ने की है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सतीश मंडल अपने साथियों के साथ गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा गांव में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की. जवानों की सतर्कता से तीन अपराधी धर लिए गए.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश मंडल उर्फ बाबा (निवासी डोभी, गया), बली भुइंया (निवासी शेरघाटी, गया) और संतोष कुमार (निवासी कसमा, औरंगाबाद) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं.

डकैती की साजिश कबूली

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लूटपाट की योजना बना रहे थे. साथ ही, 1 फरवरी को गुरुआ थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक के घर हुई डकैती में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने इस मामले में गुरुआ थाना कांड संख्या 72/25 के तहत मामला दर्ज किया है.

सतीश मंडल का आपराधिक इतिहास

सतीश मंडल पर हत्या के प्रयास, लूट और डकैती समेत 14 संगीन मामले डोभी, इमामगंज, बोधगया, बाराचट्टी और गुरुआ थानों में दर्ज हैं. वहीं, उसके साथी बली भुइंया और संतोष कुमार भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

Also Read: ‘सरेंडर कर दो वरना गोली मार देंगे’, पटना गैंगवार पर 5 घंटे तक चले ऑपरेशन की पूरी कहानी पढ़िए

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >