गया जी : भाकपा माले की जिला कमेटी बैठक संपन्न, अगस्त आंदोलन अभियान की तैयारी पर चर्चा

गया जी में भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में अगस्त माह में जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन चलाने का ऐलान किया गया. साथ ही सदस्यता अभियान की प्रगति पर भी चर्चा हुई.

Gaya Ji News : भाकपा माले गया जी जिला कमेटी की बैठक रविवार को ऐक्टू कार्यालय कचहरी कम्पाउंड में संपन्न हुई. बैठक में पार्टी केंद्रीय कमेटी के आह्वान का पाठ, अगस्त आंदोलन अभियान की तैयारी व खेत ग्रामीण मजदूर सभा सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि अभी पार्टी का सघन सांगठनिक और आंदोलनात्मक कार्य चल रहा है.

जिले में अबतक 10 हजार से अधिक खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्य बने हैं. बैठक के माध्यम से उन्होंने बताया कि पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजुमदार की शहादत दिवस पर 28 जुलाई को अभियान चलाया जायेगा, जिसमें पार्टी केंद्रीय कमेटी के आह्वान का पाठ करते हुए जिला, प्रखंड और लोकल कमेटियों की बैठकें आयोजित होंगी. साथ ही पार्टी सदस्य भर्ती व पुराने सदस्यों का सदस्यता नवीकरण भी चलेगा.

पूरे अगस्त में एक महीने का आंदोलनात्मक पहलकदमी चलेगा जिसमें जनता की बुनियादी ज्वलंत मुद्दों पर प्रखंडों में आंदोलन किया जायेगा. बैठक में जिला सचिव निरंजन कुमार, नगर प्रभारी तारिक अनवर, जिला कमेटी सदस्य रामलखन प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, रवि कुमार, सुरेंद्र यादव, सिद्धनाथ सिंह, सूर्य विलास पासवान, कौशल कुमार, राजकुमार यादव, विनोद पासवान, वीरेंद्र सान्याल, अमरेंद्र शर्मा, शीला वर्मा व विभा भारती शामिल थे.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >