गया जी : राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर कई नेता अरेस्ट

Congress Protest in Gaya Ji : गया जी शहर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के पास प्रदर्शन किया. पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर निजी मुचलके पर रिहा किया.

Congress Protest in Gaya Ji : गया जी शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. समाहरणालय के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

समाहरणालय के पास कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक सड़क पर उतर आए. पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय के समीप जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ अपना कड़ा रोष व्यक्त किया.

पुलिस ने की हिरासत में लेने की कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद इन सभी नेताओं को सुरक्षा के बीच सिविल लाइन थाना लाया गया.

बिना सूचना के किया जा रहा था विरोध

सिविल लाइन थाना के अध्यक्ष मोहम्मद शमी अख्तर ने इस पुलिसिया कार्रवाई की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन को बिना कोई पूर्व सूचना दिए यह प्रदर्शन किया जा रहा था. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा.

निजी मुचलके पर छोड़े गए सभी कार्यकर्ता

थाने में लाये गए सभी नेताओं को करीब एक घंटे तक पुलिस कस्टडी में रखा गया. बाद में सभी प्रदर्शनकारियों से निजी अनुबंध पर बांड भरवाया गया. बांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया.

Also Read : गया जी : मिर्जा गालिब कॉलेज में बदलाव, सर्वसम्मति से शकील अहमद खान बने नए सचिव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >