गया जी : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर गया कांग्रेस ने मनाया जश्न, बताया छात्र-युवाओं की जीत

गया जी जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जश्न मनाया. इसे छात्र-युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए, पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

देश भर के छात्र-युवाओं और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के लगातार जारी आंदोलनों के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गया जी जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में प्रसन्नता व्यक्त की है. कांग्रेस नेताओं ने इस घटनाक्रम को देश के करोड़ों युवाओं और छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया.

पार्टी कार्यालय में जुटे वरिष्ठ नेता

खुशी का इजहार करने वालों में कांग्रेस पार्टी के गया जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युगल किशोर सिंह तथा दामोदर गोस्वामी मुख्य रूप से शामिल रहे.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जारी रहेगा संघर्ष

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह केंद्र सरकार के खिलाफ छात्र-युवाओं के एकजुट विरोध की ऐतिहासिक सफलता है.

नेताओं ने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने, पेपर लीक जैसी समस्याओं पर रोक लगाने और आम जनता की वाजिब मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी आगे भी सड़क से लेकर संसद तक लगातार संघर्ष करती रहेगी.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >