आजाद पार्क में जहर खाकर युवक ने दी जान, पहचान नहीं

शहर में जय प्रकाश नारायण अस्पताल के सामने स्थित आजाद पार्क मैदान में कुएं के पास से शनिवार को एक युवक का शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी पाते ही कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की.

गया.

शहर में जय प्रकाश नारायण अस्पताल के सामने स्थित आजाद पार्क मैदान में कुएं के पास से शनिवार को एक युवक का शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी पाते ही कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की. घटनास्थल से पुलिस टीम ने जहर की पुड़िया व साइकिल सहित अन्य सामान बरामद किये. हालांकि, उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. काफी देर तक उस युवक के बारे में पूछताछ करने पर कोई ठोस जानकारी पुलिस टीम को नहीं लगी, तो उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, युवक काले रंग की जींस और हल्के रंग का शर्ट पहना था.शव के पास एक लाल रंग की साइकिल भी लगी थी. युवक के मुंह से झाग जैसा निकल रहा था. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया. लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकी. इधर, कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार झा ने बताया है कि संदिग्ध अवस्था में आजाद पार्क से एक युवक का शव बरामद किया गया है. संभवत: जहर खाने से उसकी मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत का खुलासा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >