टिकारी में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

टिकारी प्रखंड सभागार में सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर पटना से सीधा प्रसारण देखा गया. इस दौरान राज्य सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

टिकारी प्रखंड सभागार में सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया. इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से बीते 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई.

सीधे प्रसारण के दौरान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, सुशासन, आधारभूत संरचना के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया.

विकास की गति को और तेज करने की प्रतिबद्धता

संबोधन में यह बात दोहराई गई कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में राज्य में विकास की गति को और तेज किया जाएगा.

प्रखंड सभागार में उपस्थित 20 सूत्री समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संबोधन को गंभीरता से सुना और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की. प्रखंड प्रशासन की ओर से वीसी के लिए सुचारू व्यवस्था की गई थी.

ये अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) परवीन कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) योगेंद्र पासवान, उप-प्रमुख गया दत्त शर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, 20 सूत्री सदस्य डॉ. सुरेंद्र कुमार, पुष्पा चौरसिया, नंद लाल पटेल, सत्येंद्र मिश्रा, डीपीएम उत्तम कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (भूमि संरक्षण) शालिनी सुमन के अलावा जीविका दीदियां, पेंशनधारी एवं कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >