चिताबकलां में शिक्षा व किशोर सशक्तीकरण पर समन्वय बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

चिताबकलां पंचायत भवन में किशोर सशक्तिकरण और शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पंचायत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और 21वीं सदी के कौशल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया.

Gaya ji News : शेरघाटी प्रखंड के चिताबकलां पंचायत भवन में किशोर सशक्तिकरण एवं विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम प्रथम मुंबई एजुकेशन इनिशिएटिव द्वारा यूनिसेफ बिहार के सहयोग से संचालित "एडोलिमेंट इंप्रूवमेंट फॉर लीडिंग द चेंज ऑफ बिहार" परियोजना के तहत हुआ.

शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने पर जोर

बैठक में पंचायत के उच्च एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा सेवक, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य तथा किशोरी समूह की सदस्याओं ने भाग लिया. इस दौरान विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने तथा किशोर-किशोरियों के समग्र विकास के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की गई.

21वीं सदी के कौशल विकसित करने पर विशेष चर्चा

प्रतिभागियों को परियोजना के उद्देश्यों और पंचायत में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई. विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समुदाय और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी हितधारकों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया.

रोजगार के बेहतर अवसरों पर जोर दिया

बैठक में किशोर-किशोरियों के लिए नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, समस्या समाधान, आलोचनात्मक चिंतन, टीमवर्क और डिजिटल साक्षरता जैसे 21वीं सदी के कौशल विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई. साथ ही "पासपोर्ट टू अर्निंग (पीटूई)" कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पात्र किशोर-किशोरियों का पंजीकरण कराने और उन्हें शिक्षा व रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया.

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पंचायत स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों में नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने, किशोर-किशोरियों के नेतृत्व एवं जीवन कौशल के विकास तथा समुदाय, विद्यालय और पंचायत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Rajeev Kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >