टिकारी. 22 मार्च को पटना में बिहार दिवस पर विद्यालय के बच्चों का राज्यस्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी. इस क्रम में प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में गणित ओलिंपियाड, चित्रांकन व क्विज में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र व छात्राएं, जो वर्ग छह से सातवें वर्ग से आते हैं, उनमें आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी के विद्यार्थियों व नौवीं से 12वीं वाले वर्ग में रामेश्वर उच्च विद्यालय, टिकारी के विद्यार्थियों का गुरुवार को जिला स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता हरिदास सेमिनरी में स्थित किलकारी भवन में संपन्न हुई. इस आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सफलता पायी. आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने सफल हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें तथा विद्यालय के शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि क्विज में खुशबू परवीन ने तृतीय स्थान पाया. चित्रकला प्रतियोगिता में इसी विद्यालय के प्रिंस कुमार ने द्वितीय स्थान पाया. विद्यालय के अभिभावकों ने इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी और इसका पूरा श्रेय इन्हें दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
