प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं होली का त्योहार : डीएसपी

इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में प्रेम व भाईचारे के साथ होली त्योहार मनाने को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है.

इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में प्रेम व भाईचारे के साथ होली त्योहार मनाने को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है. इस दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है, ताकि बिना किसी डर से लोग होली का त्योहार मनाएं. इस संबंध में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि जिला से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है, ताकि पर्व त्योहार के दौरान सुरक्षा व विधि-व्यवस्था कायम रहे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ इमामगंज बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. उन्होंने बताया कि होली त्योहार को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है. सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. इधर, फ्लैग मार्च थाने से निकल कर मुख्य बाजार का भ्रमण किया है. कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार व सलैया थानाध्यक्ष श्रीनारायण यादव के नेतृत्व में होली को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मौके पर डीएसपी अमित कुमार, इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ चंदन कुमार राम व आकाश कुमार सहित सुरक्षा बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >