गया जी : रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से टकराई कार, आग लगने से तीन जिंदा जले, एक की हालत गंभीर

Bodh Gaya Accident : बोधगया में देर रात एक भयानक सड़क हादसे में उर्वरक लदे ट्रक से कार की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

Bodh Gaya Accident : बोधगया के डोभी-पटना फोरलेन पर सिजुआ मोड़ के पास बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे सड़क हादसे में तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. रॉन्ग साइड से आ रहे एक खाद लदे ट्रक से तेज रफ्तार इंडिगो कार की सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर से गाड़ी के डीजल टैंक में धमाका हुआ और कार में भीषण आग लग गयी.

कार में चार सवार थे, घायल ने बताया मुजफ्फरपुर जा रहे थे

देर रात घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के दौरान घायल ऋषभ ने बताया कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की आग में जलने से मौत हो चुकी है. गंभीर रूप से झुलसे ऋषभ को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गये एक युवक की पहचान रांची के संतोष सिंह के बेटे आयुष्मान कुमार के रूप में हुई है. आयुष्मान कार से अपने ननिहाल मुजफ्फरपुर जा रहा था. कार में सवार अन्य दो मृतक कौन थे, इनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. तीनों शवों को फिलहाल गया के मगध मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है. आयुष्मान के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

Bodh Gaya Accident : गया-डोभी फोरलेन पर हादसा

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के सामने आने के बाद शवों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

एक युवक गंभीर घायल, पटना किया गया रेफर

हादसे में घायल ऋषभ कुमार को गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया. ऋषभ वैशाली जिले के मधौल गांव का रहने वाला है और श्याम नंदन सिंह का पुत्र बताया गया है. परिजनों के अनुसार वह रांची से लौट रहा था. उसके साथ कार में कौन लोग सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल परिवार को भी नहीं है.

ट्रक के डीजल टैंक से टकराने के बाद लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उर्वरक लदा ट्रक अप्रोच सड़क से मुख्य सड़क पर उल्टी दिशा में आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार इंडिगो कार ट्रक के डीजल टैंक से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद भीषण आग लग गई. आग की चपेट में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि ट्रक का भी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सड़क पर यातायात बाधित होने के कारण पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया.

पुलिस कर रही मृतकों की पहचान की कोशिश

बोधगया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उससे भी अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश कर रही है. साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच भी की जा रही है.

Also Read : गया जी पितृपक्ष मेला 2026: 25 सितंबर से होगा शुभारंभ, 21 कोषांगों के साथ तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kalendra pratap singh

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >