Bodh Gaya: बौद्ध लामाओं ने बोधिवृक्ष की छांव तले शुरू किया पाठ, आज से 17वें करमापा करेंगे पूजा का नेतृत्व

Bodh Gaya: विश्व शांति की कामना के लिए 17वें ग्यालवे करमापा थिनले थाय दोरजे काग्यु मोनलम चेन्मो पूजा का नेतृत्व करेंगे. इसका समापन 23 दिसंबर को होगा.

Bodh Gaya: विश्व शांति की कामना के साथ महाबोधि मंदिर में रविवार से काग्यु मोनलम चेन्मो का शुभारंभ किया गया. पवित्र बोधिवृक्ष की छांव तले काग्यू पंथ के वरीय बौद्ध लामाओं ने तथागत बुद्ध की प्रार्थना से पूजा का शुभारंभ किया. इसमें देश-विदेश में मौजूद काग्यू पंथ के बौद्ध मठों में प्रवास करने वाले बौद्ध लामाओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. अब सोमवार से 17वें ग्यालवे करमापा थिनले थाय दोरजे इस पूजा का नेतृत्व करेंगे. सुबह सात बजे विधि-विधान के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया और विभिन्न सत्रों में संचालित पूजा का समापन शाम पांच बजे किया गया. इसका समापन 23 दिसंबर को होगा.

मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

पूजा को लेकर मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार होता रहा व मंदिर परिसर भक्तिभाव में डूबा रहा. पूजा स्थल पर तथागत बुद्ध के जीवन से जुड़ी विभिन्न मुद्राओं के तोरण की सजावट की गयी है और बोधि वृक्ष के नीचे बौद्ध लामाओं व रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर काफी आकर्षक लगने लगा है. पूजा में शामिल होने के लिए पश्चिमी देशों के भी सैकड़ों की संख्या में 17वें करमापा के अनुयायी पहुंचे हैं. मंदिर परिसर की सुरक्षा ओर सख्त कर दी गयी है व मंदिर में प्रवेश करने वालों की सतर्कता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है. इस बीच रविवार की शाम को 17वें ग्यालवा करमापा थिनले थाय दोरजे भी बोधगया पहुंच चुके हैं. 

बोधगया पहुंचे 17वें ग्यालवा करमापा

काग्यू पंथ के बौद्ध धर्मगुरु 17वें ग्यालवे करमापा थिनले थाय दोरजे रविवार की शाम को बोधगया पहुंचे. बोधगया पहुंचे पर उनके प्रवास स्थल कर्मा बौद्ध मंदिर में भव्य स्वागत किया गया. यहां पहले से मौजूद बौद्ध लामा व श्रद्धालुओं के साथ करमापा के अनुयायियों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया. बौद्ध लामाओं ने पारंपरिक ढंग से तुरही बजा कर करमापा की अगवानी और वरीय लामाओं ने खादा भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर पश्चिमी देशों के सैंकड़ों अनुयायी भी कर्मा मंदिर में मौजूद थे व करमापा का आशीर्वाद प्राप्त किया. करमापा के मौजूदगी के बाद कर्मा मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: ‘इंतजार कीजिए, चांद और तारे भी लाएंगे’, तेजस्वी यादव के ऐलान पर मंत्री ने कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >