गया जी में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने की तैयारी

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी और सीडीपीओ ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आश्वासन दिया. चिकित्सक ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सिविल लाइन सेवाकेंद्र में आयोजित 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, सीडीपीओ अरुणा कुमारी, चिकित्सक डॉ. बिनोद केशरी तथा सेवाकेंद्र की संचालिका वरिष्ठ राजयोगिनी बीके शीला दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान की सराहना की तथा इसे समय की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता बताया.

जिला शिक्षा पदाधिकारी और सीडीपीओ का संबोधन

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण विद्यार्थियों से ही प्रारंभ होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि गया जिले के सरकारी विद्यालय इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे.

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने में शिक्षा विभाग हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि परिवार और समाज दोनों स्तरों पर नशामुक्ति का सशक्त वातावरण तैयार हो सके.

सीडीपीओ अरुणा कुमारी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे.

चिकित्सक डॉ. बिनोद केशरी द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश

डॉ. बिनोद केशरी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थ अनेक गंभीर एवं असाध्य बीमारियों का कारण बनते हैं. उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया.

बीके शीला दीदी के विचार और नशामुक्त भारत का संकल्प

सेवाकेंद्र की संचालिका वरिष्ठ राजयोगिनी बीके शीला दीदी ने कहा कि वास्तविक नशामुक्ति केवल संकल्प से नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और राजयोग ध्यान के अभ्यास से संभव है.

उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था देशभर में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के माध्यम से जन-जन को नशे से मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दे रही है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा इस जनजागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >