गया जी : बीपीएसएससी परीक्षा में ड्यूटी से गायब रहे 21 शिक्षक, डीईओ ने 24 घंटे में मांगा जवाब

BPSSC Exam Duty Absent Teachers : गया में बीपीएसएससी परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले 21 शिक्षकों को डीइओ ने शोकॉज नोटिस जारी किया है. 24 घंटे में जवाब न देने पर होगी सख्त कार्रवाई.

BPSSC Exam Duty Absent Teachers : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) पटना की परीक्षा में वीक्षक (इनविजिलेटर) के रूप में प्रतिनियुक्ति के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर योगदान नहीं देने वाले कुल 21 शिक्षकों के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर साक्ष्य समेत लिखित स्पष्टीकरण देने का सख्त निर्देश दिया है.

डीईओ ने पूरी तरह स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में परीक्षा अधिनियम, 1981 के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत संबंधित शिक्षकों व कर्मियों की विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी.

लापरवाही पर डीईओ सख्त

सभी संबंधित शिक्षकों व कर्मियों को 10 जुलाई को सुबह 10 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से योगदान देने का निर्देश दिया गया था, इसके बावजूद संबंधित कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित नहीं हुए. विदित हो कि 12 जुलाई को गया के 15 केंद्रों पर इस परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था.

डीईओ ने इसे परीक्षा जैसे अति महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानीपूर्ण आचरण व स्वेच्छाचारिता का परिचायक बताया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कृत्य पूरी परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता, सुचिता व अनुशासन के सर्वथा विपरीत है, इसलिए सभी संबंधितों को 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अंतिम निर्देश दिया गया है.

इन शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

इन 21 अनुपस्थित शिक्षकों में सबसे अधिक श्याम बाबू संन्यास आश्रम मानपुर के शिक्षक शामिल हैं. कार्रवाई के दायरे में आए शिक्षकों में प्रशांत कुमार, शोभा कुमारी, आभा सिन्हा, अनिता साहू व आरती कुमारी (श्यामबाबू संन्यास आश्रम मानपुर), मो. फैसल अली (जग्गू लाल मेहता उच्च विद्यालय कुजापी), ज्ञानेंद्र नारायण (आरआर अशोक उच्च विद्यालय खरखुरा गया), कुमारी अभिलाषा (मध्य विद्यालय परैया), सचिंद्र कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय केवाली नगर प्रखंड), सुनील कुमार (उच्च विद्यालय कोरमथु बेलागंज), कहकशां तरन्नुम (मारवाड़ी प्लस 2 उच्च विद्यालय, गया), श्वेता कुमारी (प्लस 2 बीएन उच्च विद्यालय, अगन्धा बेलागंज), ज्ञान ज्योति (रामचंद्र सिंह बनवाली बाबा उच्च विद्यालय, गया), दीप्ति कुमारी (गणेश यादव प्लस 2 उच्च विद्यालय, फतेहपुर), अखिलेश कुमार (प्लस 2 उच्च विद्यालय सकरदास नवादा, वजीरगंज) तथा बिंदु कुमारी (मानपुर प्लस 2 उच्च विद्यालय, मानपुर) शामिल हैं.

इनके अलावा मधुमती चक्रवर्ती (श्री रामानुग्रह उच्च विद्यालय, वजीरगंज), अनामिका कुमारी (प्लस 2 जगुलाल मेहता उच्च विद्यालय, कुजापी), कुमारी अपराजिता आजाद (प्लस 2 उच्च विद्यालय कोरमथु, बेलागंज), कुमारी कीर्ति वर्मा (उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगवां, फतेहपुर) व पुष्पलता (उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालकेड़ा फतेहपुर) भी मुख्य रूप से शामिल हैं.

Also Read : पटना-भभुआ इंटरसिटी के एसी कोच में घुसे जनरल टिकटधारी यात्री, आरपीएफ-टीटीइ के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >