बोधगया में निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से उछली कार, बड़ा हादसा टला

Gaya Ji News : बोधगया-गया मार्ग पर एक अनियंत्रित कार निर्माणाधीन पुलिया से उछलकर दूसरी ओर जा गिरी. गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए. यह घटना सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है.

Gaya Ji News : गया जिले के बोधगया-गया मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बीएमपी-3 के पास एक अनियंत्रित कार निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से उछलकर दूसरी ओर जा गिरी. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कार सवार सुरक्षित बच गए और वाहन को भी मामूली क्षति पहुंची.

निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से लगाई छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से फिल्मी अंदाज में उछल गई. कार लगभग तीन फीट ऊंची और 10 फीट से अधिक लंबी छलांग लगाते हुए पुलिया के दूसरे किनारे पहुंची और वहां जमा मिट्टी के ढेर में फंस गई.

संयोग से टल गया बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार पुलिया निर्माण में लगे लोहे के सरियों, सेंटिंग या अन्य निर्माण सामग्री पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. संयोगवश कार सीधे दूसरी ओर पहुंच गई, जिससे कार सवारों की जान बच गई.

कार छोड़कर मौके से चले गए सवार

हादसे के बाद कार में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. इसके बाद वे कार को वहीं छोड़कर मौके से चले गए. बाद में वाहन को बाहर निकालकर वहां से हटाया गया.

पुलिस में नहीं दर्ज हुई शिकायत

इस मामले में बोधगया थाना में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस के अनुसार घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना नहीं है.

हालिया हादसे के बाद फिर बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह डोभी-पटना फोरलेन पर सिजुआ मोड़ के पास कार और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग में कार सवारों की मौत हो गई थी. उस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बोधगया में हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >