गुरुआ के भरौंधा के कृष्ण कुमार को भूसा लदे ट्रक ने लोहा पुल के पास कुचला
वरीय संवाददाता, बोधगया.
गया-शेरघाटी रोड में चेरकी स्थित लोहा पुल के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा गांव के रहने वाले बाइक सवार लगभग 36 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्णवाल की भूसा लदे ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. इस घटना के बाद लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर की पहचान शुरू कर दी है. सूचना पर पहुंची चेरकी थाने की पुलिस ने मौके से भीड़ को अलग करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया गया कि मृतक कृष्ण कुमार वर्णवाल की तीन बेटियां हैं. वह बाइक से अपने घर भरौंधा लौट रहे थे कि लोहा पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. इस संबंध में चेरकी थानाध्यक्ष ट्विंकल सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ. थानाध्यक्ष की तत्परता से यातायात बहाल करायी गयी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.