बोधगया, गया जी, राजगीर और नालंदा घूमे 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स, बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

एबीटीओ ने 50 से अधिक टूर ऑपरेटर्स के लिए बिहार में एक विशेष परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के ट्रैवल पार्टनर्स को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराना था, खासकर आगामी पितृपक्ष मेले के लिए.

Bihar Tourism Tour Operators : बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और देशभर के ट्रैवल पार्टनर्स को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से एबीटीओ द्वारा बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से 18 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय परिभ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.

इसमें गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों के 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर व ट्रैवल्स पार्टनर शामिल हुए.

प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण और पितृपक्ष मेला की तैयारी

प्रतिभागियों को बोधगया, गया जी, राजगीर और नालंदा के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया तथा बिहार में पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया गया.

कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य आगामी पितृपक्ष मेला को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए ट्रैवल पार्टनर्स को गया जी-बोधगया की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता, पर्यटन सुविधाओं और स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी देना था.

इसके साथ ही आगामी दिनों में भी उक्त राज्यों के श्रद्धालुओं व सैलानियों को बिहार भ्रमण के लिए प्रेरित करने पर भी सहमति बनी है.

सक्रिय सहयोग और प्रबंधकीय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में एबीटीओ के कौलेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक रामजी शर्मा सहित एबीटीओ के वरिष्ठ सदस्यों एवं बिहार के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया. साथ ही, बिहार पर्यटन विभाग, बोधगया के प्रभारी मनमोहन सहित 10 से अधिक होटल व करीब 15 ट्रैवल पार्टनर्स ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के ट्रैवल एजेंट एवं टूर ऑपरेटर्स को बिहार के पर्यटन स्थलों की वास्तविक जानकारी मिलती है, जिससे आने वाले समय में बिहार में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी.

राष्ट्रीय स्तर पर बिहार पर्यटन की प्रस्तुति और विदाई

तीन दिवसीय इस आयोजन ने न केवल ट्रैवल इंडस्ट्री के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर दिया, बल्कि बिहार पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ. गुरुवार को सभी को बोधगया से विदा किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >