पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, हजारों अभ्यर्थियों को मिली राहत

Gaya Ji News : बिहार पुलिस रेडियो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया. इससे हजारों परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिली, जिससे उनकी यात्रा आसान और सुविधाजनक रही.

Gaya Ji News : बिहार पुलिस रेडियो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष पहल करते हुए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया.

अभ्यर्थियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए किउल-गया, सासाराम-गया और गया-पटना रेलखंड पर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया. इससे हजारों परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिली.

प्लेटफॉर्मों पर आरपीएफ व वाणिज्य विभाग की टीम रही तैनात

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान गया जंक्शन सहित संबंधित स्टेशनों पर अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई थी.

प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म की जानकारी देने और सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने-उतरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्य विभाग की टीम भी लगातार निगरानी करती रही, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई.

परीक्षार्थियों ने रेलवे प्रशासन का जताया आभार

परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम रहा और परीक्षार्थियों को पर्याप्त स्थान मिलने से उनकी यात्रा आरामदायक रही. रेलवे अधिकारियों ने समय-समय पर उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई.

ट्रेनों से यात्रा कर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रेलवे की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यदि स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई जातीं तो सामान्य ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना मुश्किल हो सकता था. उन्होंने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उनकी यात्रा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक रही.

Also Read : शेखपुरा में मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराये पर नहीं दे सकेंगे मकान, जानें नया नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >