गयाजी में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, 18 लोगों का रेस्क्यू

Bihar Flood: गया में लगातार बारिश के कारण फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया. बुधवार देर रात सिक्स लेन पुल के पास सो रहे 20 लोग बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए. ग्रामीणों और SDRF की मदद से 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक पिता-पुत्र नदी में बह गए हैं. दोनों की तलाश जारी है.

Bihar Flood: बिहार के गया जिले में मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. फल्गु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार देर रात करीब 3 बजे नदी के सिक्स लेन पुल के नीचे अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे नीचे सो रहे 20 लोग तेज धार में फंस गए. ये सभी खानाबदोश बताए जा रहे हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले फल्गु किनारे अस्थायी डेरा डाला था.

18 लोगों का रेस्क्यू, पिता-पुत्र तेज बहाव में बहे

लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और जान की परवाह किए बिना बचाव कार्य में जुट गए. गुरुवार सुबह 4 बजे से SDRF और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो करीब साढ़े सात बजे तक चला. इस दौरान 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि डेढ़ साल का बच्चा मिराज और उसका पिता जितेंद्र राठौर नदी की तेज धार में बह गए. दोनों की तलाश में SDRF की टीम जुटी हुई है.

ज्यादातर लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ADM गयाजी कुमार पंकज ने कहा कि “ज्यादातर लोगों को SDRF और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है. लापता लोगों की खोज जारी है, जैसे ही अपडेट आएगा, साझा किया जाएगा.” वहीं, मुफ्फसिल पुलिस इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी ने पुष्टि की कि लापता दो लोगों में एक बच्चा और उसका पिता शामिल हैं.

बाढ़ में मवेशी भी बहे

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात जब सूचना मिली, तो मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर रेस्क्यू शुरू किया. बाढ़ में कई मवेशी भी बह गए हैं. प्रशासन फिलहाल लापता लोगों की तलाश और राहत कार्यों में जुटा है.

Also Read: बिहार में डूबने से दो सगी बहनें समेत 9 लोगों की मौत, 4 मासूमों ने भी गंवाई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >