Bihar Crime: बहन के घर से लौट रहे अधेड़ को दिनदहाड़े मारी गोली, सीने और सिर को किया छलनी

Bihar Crime: गया में अपराधियों ने एक अधेड़ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक अपनी बहन के घर से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने अधेड़ के सीने में गोली मार दी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के गया जिले के सरबहदा थाना क्षेत्र के खुखड़ी नौआ बाग के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी. हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है. मृतक नगीना यादव को अपराधियों ने गोली क्यों मारी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, नगीना यादव अपनी बहन के घर पचाय आया हुआ था और वहीं से अपने घर बैजना लौट रहा था. इसी बीच अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. होली से पहले इस तरह की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे. 

सीने और सिर में मारी गोली 

एसएसपी आनंद कुमार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ग्रामीण अनवर जावेद अंसारी की मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया है. इस टीम में नीमचक बथानी के डीएसपी, बथानी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व टेक्निकल सेल की पुलिस टीम को शामिल किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नीमच बथानी डीएसपी सहित सरबहदा थाने की पुलिस पहुंची. घटनास्थल को सील किया. वहीं, घटना की जांच को लेकर एसएसपी ने एसएफएल की टीम व टेक्निकल सेल को घटनास्थल पर भेजा है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. अपराधियों ने नगीना यादव के सीने और सिर में गोली मारी है. जिस तरह से अपराधियों ने गोलियां बरसाई है उससे यह साफ होता है वे लोग मौके की तलाश में पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और वहां पहुंचते ही नगीना यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. 

डीएसपी ने क्या कहा?

घटना को लेकर नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है. घटनास्थल को सील कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों द्वारा भी आवेदन नहीं मिला है. मामले की गंभीरता से जांच हो रही है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 5 दिनों तक प्रेमी के घर के बाहर पड़ा रहा प्रेमिका का शव, लड़के के जमीन में हुआ अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >