कमरा बंद कर मारी गोली, हथियार खिड़की से बाहर फेंककर भाग गया अपराधी, परिजनों ने बताया आंखों देखा हाल

Bihar Crime: गया में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक महिला केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के रिलेशन की बतायी जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Bihar Crime: विकास मित्र सुषमा की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, सुषमा कुमारी से उसके पति का हमेशा झगड़ा होता था. उसका पति रमेश कुमार उसके साथ नहीं रहता था. रमेश कुमार खिजरसराय थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का रहने वाला है. झगड़ा रहने के कारण अक्सर अपने गांव में ही रहता था. खिजरसराय में ट्रक व अन्य गाड़ियां चलाया करता है. परिजनों ने बताया कि रमेश बुधवार को घर में आया व सुषमा के साथ कमरे में बंद हो गया. बाद में सीने में गोली मारी व दरवाजा खोल कर भाग गया. इस दौरान हथियार को खिड़की से बाहर फेंक दिया. सुषमा की मौके पर ही मौत हो गयी थी. फिर भी उसे सीएचसी अतरी में ले गये. सुषमा के तीन छोटे -छोटे बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और एक बेटी है. घटना के बाद सभी बच्चे व परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है.

केंद्रीय मंत्री के दूर के रिश्ते में पोती लगती थी सुषमा

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बहनोई के भतीजे पन्ना मांझी हैं, जो जीतनराम मांझी के निजी सचिव के रूप में विगत कई वर्षों से साथ रहते हैं. पन्ना मांझी के फुफेरे भाई रामकृत मांझी हैं और टेटुआ टांड के रहने वाले रामकृत मांझी की बेटी सुषमा कुमारी है. निजी सचिव के रिश्ते से ही सुषमा दूर के रिश्ते में पूर्व सीएम की पोती लगती है. सुषमा की शादी 2007 में बेलागंज थाने के बरैनी गांव के रहनेवाले रमेश सिंह के साथ हुई थी. जब सुषमा अविवाहित थी, तो उसकी बहाली विकास मित्र के रूप में हो गयी थी. विकास मित्र की बहाली के नियमों के अनुसार, उसी पंचायत का आवासीय होना जरूरी है. इस कारण 2007 में शादी होने के बाद सुषमा अपनी ससुराल बेलागंज के बरैनी गांव को छोड़ कर अपने पति के साथ टेटुआ टांड में ही रहने लगी. इस कारण सुषमा का मायका व ससुराल वर्तमान समय में टेटुआ टांड ही है.

सुषमा की बहन के बयान पर आरोपित पति पर केस दर्ज

अतरी थाने के दारोगा रविरंजन कुमार ने बताया कि सुषमा कुमारी के शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, एफएसएल की टीम जांच कर रही है. इस हत्याकांड को लेकर सुषमा की बहन पूनम कुमारी ने अपने बहनोई रमेश सिंह के विरुद्ध अतरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >