गया में दिनदहाड़े दुकान से लाखों रुपए की लूट, हथियार के बल पर अपराधी घर से आभूषण भी लूटे…

Bihar Crime News: गया जिले के शेरघाटी शहर के रमना मुहल्ला, गांजा मोड़ के समीप कपूर ट्रेडर्स नामक आढ़त से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान एवं घर से लाखों रुपए नगदी एवं कीमती आभूषण लूट लिया.

Bihar Crime News: गया जिले के शेरघाटी शहर के रमना मुहल्ला, गांजा मोड़ के समीप कपूर ट्रेडर्स नामक आढ़त से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान एवं घर से लाखों रुपए नगदी एवं कीमती आभूषण लूट लिया. घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है. अपराधी अपाची बाइक से 6 की संख्या में पहुंचे थे.

बेखौफ अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार से पूछा कि आप पहचानते हो हमलोगों को? दुकानदार ने कहा नहीं आपका दुकान कहां है. इतना पूछते ही हथियार निकाल कर दुकानदार में सटा दिया और कहा की जितना पैसा है जल्दी दो. डर से दुकानदार ने दुकान में रखे लाखों रुपया दे दिया.

Also Read: बांका में बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर मारी दो गोली, गंभीर स्थिति में युवक खुद बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल…

घर में घुसकर आभूषण भी लूटे अपराधी

इसके बाद अपराधियों ने दुकानदार को उसके घर में ऊपर ले गए. फिर सारे कमरों से महंगे आभूषण आदि लूट लिए. मां एवं पत्नी के गले से सोने के चैन आदि लूटा और सभी परिवार को बाथरूम में बंद कर अपराधी बाइक से रफूचक्कर हो गए. थोड़ी देर बाद कैसे भी बाथरूम से निकलकर जब दुकानदार बाहर आया तो उसने लोगों को बताया कि ऐसी घटना हुई है जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद इकट्ठा लोगों की भीड़ ने घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सरकारी थाने की पुलिस एवं एएसपी डॉ के. रामदास ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया.

– गया से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

हरतालिका तीज व्रत का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय, नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >