बिहार बंद: गया जी की सड़क पर उतरे बंद समर्थक, गया कॉलेज के पास सड़क जाम कर कर रहे प्रदर्शन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया, जिसका असर गया में भी दिखा. छात्रों ने जुलूस निकालकर लोगों से समर्थन की अपील की. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

Gaya Jee Student Protest : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद का असर गया जी में भी देखने को मिला. गया कॉलेज से बड़ी संख्या में आईसा (AISA) और अन्य छात्र संगठनों के समर्थकों ने जुलूस निकाला और लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की.

सड़कों पर उतरे छात्र, बंद का आह्वान

जुलूस के दौरान छात्र विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दुकानदारों और आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखने की अपील करते नजर आए. बंद समर्थकों की मौजूदगी से शहर के कई इलाकों में हलचल तेज हो गई.

Bihar Band : सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

किसी भी प्रकार की हिंसक घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

यातायात व्यवस्था में बदलाव

बंद के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शहर के कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर लोगों को सुविधा देने का प्रयास किया है.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही कहा गया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल गया में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >