Bihar Accident: गया-पटना एनएच 22 पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो खंभे से टकराई, दो की मौत

Bihar Accident News: गया-पटना एनएच 22 पर इरकी गांव के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बोलेरो वाहन बिजली के खंभे से टकराने के बाद यह हादसा हुआ.

Bihar Accident News: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई. इरकी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात घंटों ठप रहा.

मृतकों की पहचान गया जिले के गेरे गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ चंपू सिंह (30 वर्ष) और अतरी थाना क्षेत्र के पलरिया गांव निवासी हरे राम सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, अमरकांत सिंह और रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. अमरकांत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है.

अनियंत्रित बोलेरो सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई

हादसा शनिवार शाम लगभग 5 बजे हुआ जब बोलेरो तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर गिर पड़ा और बिजली की तारें सड़क पर फैल गईं, जिससे पूरे इलाके में यातायात बाधित हो गया. सैकड़ों वाहन फंसे रह गए और करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार और पुलिस ने घायलों को तुरंत गया सदर अस्पताल भेजा. प्रशासन ने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है.

नए बाईपास बनने के बाद लगातार होती हैं दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बाईपास के बनने के बाद इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह मानी जा रही है. प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और उचित संकेतक लगाने की मांग की जा रही है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >