गया जी : बिफनी देवी हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पहले ही दो आरोपी जा चुके हैं जेल

गया जी के डुमरिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित बिफनी देवी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी मनीष कुमार को मटहा गांव से गिरफ्तार कर लिया है. वैज्ञानिक अनुसंधान और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर उसकी संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

गया जी के डुमरिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित बिफनी देवी हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डुमरिया थाना कांड संख्या 54/26 में फरार चल रहे आरोपी मनीष कुमार को मंगलवार को मटहा गांव से गिरफ्तार किया गया.

इससे पहले इस मामले के नामजद आरोपी रामव्रत यादव एवं भगवान ठाकुर को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

वैज्ञानिक अनुसंधान और सीडीआर से सामने आई संलिप्तता

डुमरिया थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), मृतका की पुत्रवधू के बयान तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मनीष कुमार की संलिप्तता सामने आयी.

इसके बाद पुलिस ने उसे मटहा गांव से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपियों की इस हत्याकांड में संलिप्तता की भी पुष्टि की.

25 अप्रैल को हुई थी बिफनी देवी की हत्या

गौरतलब है कि गत 25 अप्रैल को मटहा गांव निवासी बिफनी देवी की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने गांव के पश्चिम स्थित रामसवर आहार से उनका शव बरामद किया था. मामले में मृतका की पुत्रवधू सुनीता कुमारी ने डुमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया था.

थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >