भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- पुलिस ने कोई बर्बरता नहीं की

Manjhi on Bharat Tiwari Encounter : गया जी में दिशा समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि पुलिस को दोषी ठहराना उचित नहीं है. उन्होंने न्यायिक जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही.

संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter :
गया जी में आयोजित दिशा समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस को एकतरफा दोषी ठहराना उचित नहीं है. मांझी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर पुलिस के सामने खड़ा हो जाए, तो पुलिस के पास कार्रवाई करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता. साथ ही उन्होंने मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की.

सोमवार को गया जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सहित जिले के विधायक, एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी.

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मांझी – “पुलिस को दोषी ठहराना उचित नहीं”

मीडिया द्वारा हाल ही में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पूछे गए सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हर घटना को एकतरफा नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हुए चर्चित अरवल नरसंहार का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी पुलिस कार्रवाई को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन जांच के बाद कई अलग तथ्य सामने आए थे.

“कार्रवाई करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता” – मांझी

मांझी ने दो टूक कहा कि यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर पुलिस के सामने खड़ा हो जाए, तो पुलिस के पास कार्रवाई करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पर लगातार सवाल उठाने से कानून-व्यवस्था कमजोर होती है और इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल भी प्रभावित होता है.

न्यायिक जांच रिपोर्ट का करें इंतजार, पुलिस ने नहीं की बर्बरता

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि बिहार सरकार ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, इसलिए जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और यह उचित नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने अपना व्यक्तिगत पक्ष रखते हुए साफ तौर पर कहा, “मेरे अनुसार पुलिस ने इस मामले में कोई बर्बरता नहीं की है.”

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने पर कही बड़ी बात

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के संभावित राजनीतिक भविष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में जीतन राम मांझी ने एक प्रसिद्ध देहाती कहावत का जिक्र करते हुए कहा, “बांस की कोठी में बांस ही फूटता है.” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार करीब दो दशक से बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं और निशांत कुमार उन्हीं के संस्कारों में पले-बढ़े हैं.

ऐसे में निशांत कुमार की राजनीतिक समझ और उनकी परिपक्वता पर किसी को संदेह नहीं किया जाना चाहिए. मांझी ने कहा कि यदि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होते हैं, तो भविष्य में वे स्वयं को जरूर साबित कर सकते हैं. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, “आज नहीं तो कल वह यह साबित कर देंगे कि वह अपने पिता के योग्य पुत्र हैं.”

Also Read: गया जी के विपिन SDO से बने DPO, किसान के बेटे ने BPSC 70वीं में लहराया परचम, जानिए सक्सेस स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >