Gaya Ji News : भदवर थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिजुआ गांव निवासी विपत भुइयां (76) को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी
भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इश्तिहार वारंटी विपत भुइयां अपने गांव में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया.
लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से था फरार
पुलिस के अनुसार, विपत भुइयां काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था. उसके विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार जारी किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है.
अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.
Also Read : सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और नीट मुद्दे पर माकपा का प्रदर्शन, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
