बिहार में आयुष अस्पतालों के विस्तार का स्वागत, सात जिलों में बनेंगे 50-50 बेड के अस्पताल, लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Bihar Ayush Hospital Expansion : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है. सात जिलों में 50-50 बेड के आयुष अस्पताल खोले जा रहे हैं, साथ ही पटना सिटी में भी एक आधुनिक आयुष अस्पताल तैयार है. इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर पारंपरिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है.

Bihar Ayush Hospital Expansion : गया जी जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सचिव सह बोधगया प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है.

सात जिलों और पटना सिटी में आयुष अस्पतालों का निर्माण

इसी क्रम में सात जिलों में 50-50 बेड वाले आयुष अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं. इसके साथ ही पटना सिटी में 50 बेड का आधुनिक आयुष अस्पताल भी तैयार हो चुका है.

पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं का उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद

आयुष अस्पतालों के विस्तार से लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक बेहतर होंगी.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >