गया जी : गुरारू में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, छपरा हिंसा में घायल अधिकारियों की सुरक्षा की उठी मांग

छपरा में हुई हिंसक घटना के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर गुरारू प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संभव कुमार सिंह ने काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य किया. संघ ने अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठाई है.

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को गुरारू प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संभव कुमार सिंह ने काली पट्टी बांधकर नियमित सरकारी कार्य किया.

यह विरोध प्रदर्शन 25 जुलाई को छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान हुई हिंसक घटना के खिलाफ किया गया, जिसमें दो बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठाई है.

मुख्य सचिव को भेजा गया ज्ञापन, की गईं ये प्रमुख मांगें

इस संबंध में मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • प्रत्येक बीडीओ के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए.
  • अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं.
  • ड्यूटी के दौरान घायल होने पर बेहतर इलाज, बीमा एवं उचित क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जाए.
  • छपरा की घटना में जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

संघ के इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक महकमे में हलचल है और अधिकारी अपनी सुरक्षा को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >