गया जी : बांकेबाजार में शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, 330 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

गया जी के बांकेबाजार पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 330 लीटर देसी और महुआ शराब जब्त की है. इस मामले में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.

गया जी के बांकेबाजार पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के धंधे में लिप्त चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 275 लीटर देसी शराब तथा 55 लीटर देसी महुआ शराब भी बरामद की गई है. इसके अलावा एक टेंपो को भी जब्त किया गया है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सैफगंज पुल के समीप से मोरहर नदी के रास्ते शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.

उनकी पहचान सैफगंज गांव के रहने वाले अनिल चौधरी व विष्णुदेव चौधरी के रूप में की गई.

विभिन्न जगहों से की गई गिरफ्तारी, महुआ और देसी शराब बरामद

सैफगंज गांव के रहने वाले अनिल चौधरी के पास से 20 लीटर तथा विष्णुदेव चौधरी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई.

इसके अलावा, सैफगंज गांव के टोला पंचमहला गांव से राजेंद्र दास को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

टेंपो से 30 कार्टून देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

इसके अलावा, सोमवार की अहले सुबह थाने के समीप एक टेंपो को जब्त किया गया. जिसकी तलाशी लेने पर 30 कार्टून 'टनाका' नामक देसी शराब बरामद की गई.

बरामद शराब की कुल मात्रा 275 लीटर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के खरौना गांव के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में की गई है.

सभी गिरफ्तार धंधेबाजों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया और कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >