बांकेबाजार में बंद दुकानों को खुलवाने पहुंचे DSP, पकड़ा गया है अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी

Gaya Viral Video Case : अश्लील वीडियो वायरल मामले को लेकर बांकेबाजार गुरुवार को बंद रहा. डीएसपी संदीप कुमार ने बाजार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

Gaya Viral Video Case : गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल मामले को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने गुरुवार को बांकेबाजार को पूरी तरह बंद रखा. इस बंद के कारण बाजार की सभी दुकानें दिनभर पूरी तरह बंद रहीं. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के भाई की शिकायत पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार कर लिया है.

DSP ने पूरे बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण

इसी क्रम में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएसपी संदीप कुमार खुद बांकेबाजार पहुंचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

डीएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी रेहान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ नियमानुसार विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देने और कानून पर पूरा भरोसा बनाए रखने की अपील की.

पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा

डीएसपी ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित होने के बाद अब बाजार को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने सभी दुकानदारों से निर्भीक होकर अपनी-अपनी दुकानें खोलकर सामान्य रूप से व्यापार शुरू करने का विशेष आग्रह किया.

अपील के बाद भी शाम तक गिरा रहा कई दुकानों का शटर

इसके साथ ही उन्होंने सभी को पूरा भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से निबटा जाएगा. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों से इलाके में शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. हालांकि, प्रशासन के इस आग्रह और सुरक्षा के भरोसे के बाद भी बाजार में शाम तक कई दुकानों का शटर पूरी तरह गिरा रहा.

Also Read : अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, पहले गया जी से दिल्ली भागा, फिर SIT से बचने के लिए पटना आने में पकड़ाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >