गया जी : जंगल में छिपाकर चला रहे थे अवैध शराब की भट्ठियां, पुलिस ने 6 ठिकाने तोड़े; 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट

रोशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में चल रही छह अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. इस कार्रवाई में 2000 लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया गया. भट्ठी संचालक मौके से फरार होने में सफल रहे.

गया जी जिले के रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं, डुमरीगढ़ और मगदा गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. पुलिस ने छापेमारी कर छह अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया तथा करीब 2000 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया.

गुप्त सूचना के आधार पर जंगली क्षेत्रों में की गई छापेमारी

थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जंगली इलाकों में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की.

पुलिस की भनक लगते ही फरार हुए भट्ठी संचालक

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गये. पुलिस ने आसपास के जंगली क्षेत्र में छापेमारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

6 भट्ठियां ध्वस्त और 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट

पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा शराब बनाने के उपकरणों और करीब 2000 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

Also Read : गया जी : मां-भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था जेएपी जवान, अचानक हुआ लापता; कुछ घंटे बाद ट्रैक किनारे मिला शव

धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब भट्ठी संचालकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >