बिहार में ASI का तोड़ा हाथ, फिर जमकर की धुनाई, वार्ड पार्षद और उनके साथियों ने बोला हमला

Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला किया गया. गयाजी जिले में एएसआई विक्रम पासवान की वार्ड पार्षद और उनके साथियों ने जमकर पिटाई की. फिलहाल, उनका इलाज जारी है. इसके साथ ही कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

Attack On Police: गयाजी शहर में गेवालबिगहा मोड़ के पास रामपुर थाने की पुलिस गश्ती टीम पर हमला किया गया. यह मामला मंगलवार की देर रात करीब दो बजे की है. यह हमला वार्ड पार्षद और उसके साथियों ने किया. इस दौरान हमलावरों ने पुलिस गश्ती टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई-जमादार विक्रम पासवान का हाथ तोड़ दिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी.

दो जवान और ड्राइवर के साथ धक्का-मुक्की

इस दौरान हमलावरों ने जमादार के साथ तैनात दो जवान और पुलिस जीप के ड्राइवर के साथ धक्का-मुक्की की और मौके से भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद सहित डायल 112 की पुलिस टीम सहित अन्य थानों की पुलिस गश्ती गाड़ी वहां पहुंची. साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी.

बुधवार की सुबह तक पुलिस टीम ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया. इस हमले से गंभीर से चोटिल हुए जमादार विक्रम पासवान को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिसीन विभाग के आईसीयू वार्ड में रखा है. इलाज के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

घायल विक्रम पासवान ने दी घटना की जानकारी

घायल विक्रम पासवान ने प्रभात खबर को बताया कि वह मंगलवार की रात 10 बजे रामपुर थाने से पुलिस गश्ती पर अपने जवानों के साथ निकले थे. वहां चंदौती मोड़, कटारी हिल, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, एपी कॉलोनी, मिर्जा गालिब कॉलेज, जयप्रकाश झरना होते हुए गेवालबिगहा मोड़ के पास करीब दो बजे रात में पहुंचे तो देखा कि एक दुकान खुली है और वहां पर 10-15 लोग एकत्रित होकर शोर-गुल कर रहे हैं.

विक्रम पासवान ने गाड़ी से उतरकर दुकानदार को समझाते हुए कहा कि रात के दो बज गए हैं. इतनी रात को दुकान क्यों खुला रखा है. इसी दौरान वहां मौजूद शराब के नशे में झूमता एक व्यक्ति उनके पास आया और उलझ गया. साथ ही गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा. इसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस जीप में बैठाने लगे. तभी वहां मौजूद करीब 10 समर्थकों ने हमला कर मारपीट करना शुरू कर दिया.

साथ ही हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पुलिस के कब्जे से मुक्त करा कर भाग निकला. लगातार हुए हमले से विक्रम पासवान का दायां हाथ टूट गया और पीठ में जोरदार चोट लगाने से वह चलने में असमर्थ हो गए. पुलिस टीम ने उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया.

क्या कहना है रामुपर थानाध्यक्ष?

रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती टीम में शामिल जमादार विक्रम पासवान पर हमला करने वाले की पहचान कर ली गई है. हमलावरों में मुख्य आरोपी की पहचान सिविल लाइंस थाना इलाके के नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले कलाम कुरैशी के रूप में किया गया है. इसके अलावा भी दुकानदार सहित 10 लोग शामिल थे.

देर रात से लगातार बुधवार की सुबह तक हुई छापेमारी में दो हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वार्ड पार्षद कलाम कुरैशी अपने साथियों के साथ फरार है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घायल जमादार विक्रम पासवान के बयान पर वार्ड पार्षद कलाम कुरैशी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: ‘बिहार का स्वास्थ्य विभाग अमंगल दोष से ग्रसित’, तेजस्वी यादव ने एक्स पर खोली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >